गुरसरांय/टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टोड़ीफतेहपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे विशेष न्यायाधीश,गैंगस्टर एक्ट के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने सोमवार, 21 सितंबर 2026 को मु०अ०सं० 112/26 धारा 2(ख)(1)/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र संतराम पटेल, उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम महेवा थाना टोड़ीफतेहपुर,जनपद झांसी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे विशेष न्यायाधीश,गैंगस्टर एक्ट के समक्ष पेश किया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल,उपनिरीक्षक धर्म सिंह,कांस्टेबल अवधनरेश,अमित कुमार थाना टोड़ीफतेहपुर शामिल रहे।
