रिपोर्ट : नीलेश एन.के.डी.
मोंठ : नगर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के रेल मंत्रालय के सलाहकार गोपाल राय के प्रथम आगमन पर भाजपा नेता संतोष कुशवाहा ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विश्व हिंदू रक्षा परिषद के उत्तर प्रदेश प्रभारी ब्रजेंद्र कुशवाहा का भी संतोष कुशवाहा एवं समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया।
संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोनों अतिथियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान संतोष कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके मोंठ आगमन पर खुशी जताई।
कार्यक्रम में डॉ. अवधेश आर्या, जगत कुशवाहा, अर्जुन राजपूत, धर्मेंद्र कुशवाहा, रवि गोस्वामी, राहुल कुशवाहा, कमलेश राजपूत, मोहित झा, राजू रैकवार, विक्रम कुशवाहा, आकाश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
