गुरसरांय में मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड़,आज फिर एक माह के बच्चें को किया रेफर
गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में 6 जनवरी मंगलवार को डॉक्टरों द्वारा अमंगलकारी व्यवहार करते देखा गया और एक माह के बेटे को लगभग 1 घंटे से अधिक कड़ाके की ठंड के बीच अस्पताल में इलाज के लिए भटकना पड़ा अन्तोगत्या वमुश्किल शोर गोल होने पर डॉक्टरों ने बच्चे को देखा और झांसी रेफर कर दिया। यह बच्चा विश्वास उम्र एक माह पिता का नाम सुरेन्द्र सिंह जो अपनी मां पूजा के साथ गुरसरांय इलाज कराने को आया था लेकिन घंटों अस्पताल में चक्कर काटने के बाद उसे उसके बच्चे का इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला और जब उसने अपनी आपबीती अधिकारियों को फोन पर बताना चाही तब कहीं डॉक्टरों ने उसे आनन फानन में झांसी रेफर कर दिया इस प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में अव्यवस्थाओं का बोल वाला है और मरीजों को इलाज की जगह झांसी रेफर कर दिया जाता है जिसके चलते आए दिन कई मौतें हो चुकी हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इस संबंध में नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से जल्द बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
