गुरसरांय (झांसी)। जन-जन का हमेशा कल्याण करने वाली टीकाराम पटेल की माताजी व ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय पदमा देवी की सासू मां का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने से गुरसरांय नगर,टहरौली तहसील व गरौठा तहसील क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इसको लेकर जगह-जगह शोक सभाएं हुई। गुरसरांय में नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर पुष्पेंद्र पटेल भडो़कर,जितेंद्र पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,राजेश पटेल प्रधान प्रतिनिधि सरसैड़ा, पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसौदिया,राजू वाला पार्षद, रमेश चंद टिंकू,राकेश पटेल पूर्व पार्षद आदि लोग मौजूद रहे। वही श्री राम सेवा समिति की शोक सभा एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रमुख रूप से पंडित रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी, आत्माराम फौजी,सुरेश सोनी सरसैड़ा,देवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। वही ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की शोक सभा की अध्यक्षता तेज सिंह निरंजन ने की। इस मौके पर अशोक गुप्ता,रविंद्र निरंजन,राम प्रकाश निरंजन, सुनील कुमार तिवारी,विनीत विश्वकर्मा,महेंद्र चौधरी,शिव प्रताप पटेल,महीपत सिंह निरंजन,ओमप्रकाश निरंजन, नितिन कुमार,देवेंद्र कुमार,भरत व्यास,अतुल भारद्वाज,रजत अग्रवाल,प्रदीप सोनी, श्लोक सिंह,दरयाव सिंह,अंकित पटेल,विकास वर्मा सहित गुरसरांय,बामौर ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। वही युवा समाजसेवी मनोज कुमार जैन उर्फ बंटी की अध्यक्षता में हुई। शोक सभा में सिल्टू गेड़ा,राजेंद्र प्रसाद बिलैया,अखिलेश तिवारी छिरौरा,उत्तम पटेल ठेकेदार, प्रकाश ठेकेदार,जवाहर सेठ आदि लोग मौजूद रहे। वही मीडिया की शोक सभा की अध्यक्षता कुंवर राम कुमार सिंह ने की।जिसमें प्रमुख रूप से जयप्रकाश बरसैया,सुखदेव ब्यास,अरुण चतुर्वेदी,फूल सिंह परिहार,सरजू शरण पाठक,
सुनील जैन डीकू,सुनील सिंह चौहान,अखिलेश तिवारी सुट्टा,सोम मिश्रा,कौशल किशोर, सार्थक नायक,संदीप श्रीवास्तव, आशुतोष गोस्वामी,कुलदीप सिंह मोनू,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,शौकीन खान,अंकित सेंगर,अरुण तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के मीडिया के लोग शोक सभा में मौजूद रहे।
