जिला प्रशासन,नगर पालिका परिषद अतिक्रमण हटाकर बनाए पेशाब घर
गुरसरांय(झांसी)। नगर के प्रमुख खैर इंटर कॉलेज चौराहे से जहां मऊ,रामनगर,गुरसरांय,एरच,कोटरा आवागमन के सबसे अधिक साधन गुजरते हैं इस प्रमुख चौराहे पर कुछ दबंगों द्वारा अधिकांशतः सालों से बालू मटेरियल डालकर अवैध कब्जा होने से आए दिन जहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं वहीं कॉलेज के छात्रों से लेकर राहगीरों व वाहनों से यात्रा करने के लिए आने वाले महिला,पुरुष,बूढ़े,बच्चे यात्रियों को पेशाब घर न होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में नगर के प्रमुख लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर एसडीएम गरौठा जिलाधिकारी झांसी से मांग की है कि शासन और न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बाद भी सार्वजनिक जगह चौराहों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। उक्त अतिक्रमण जनहित व शासनहित में हटवाकर उक्त स्थल पर पेशाब घर शौचालय का निर्माण कराया जाए जिससे राहगीरों से लेकर आने जाने वाले लोगों को राहत मिल सके और अवैध अतिक्रमण के चलते होने वाली दुर्घटनाएं रोकी जा सकें को लेकर जल्द कार्यवाही की मांग की है। बताते चलें इसी चौराहे पर अतिक्रमण होने के चलते नगर के प्रमुख मार्गों पर अधिकांशतः जाम लग जाता है जिसके चलते आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। नगर व क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि परगना प्रशासन और नगर पालिका द्वारा इस सम्बन्ध में अगर कार्यवाही नहीं की गई तो जल्द एक बैठक कर बड़ी कार्यवाही के लिए कोई भी कदम उठाया जा सकता है।
