मोंठ। शुक्रवार को कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाल राजेश पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने कटरा बाजार, मुख्य मार्ग और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय व्यापारियों से बातचीत की।
कोतवाल सिंह ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं, सुरक्षा संबंधी सुझावों और बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा पर चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी तरह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।गश्त के दौरान कोतवाल ने सड़क पर अनियमित तरीके से वाहन खड़े करने वाले वाहन स्वामियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क परिवहन में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से नियमों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
