झांसी। मेडिकल कॉलेज हमारा भारत देश कृषि प्रधान माना जाता है। अन्न का उत्पादन भी बहुत बड़ी मात्रा में यहां होता है। फिर भी 80 करोड़ लोगों से ज्यादा यहां के लोंग सरकार के निशुल्क राशन पर निर्भर रहते हैं। इसके बाद भी बहुत से जरूरतमंद लोंग भंडारा या लंगर में या फिर किसी और के सहयोग से पेट भर पाते हैं । ऐसा ही एक नजारा मेडिकल कॉलेज झांसी में देखने को मिला है। जहां पर रिचा यादव ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपनी दो बहनों निशा यादव और डॉ कीर्ति यादव के साथ मिलकर पलक यादव, प्रदीप त्रिपाठी, राज यादव, संजय यादव, संदीप, रोहित, के सहयोग से यहां के जरूरतमंद लोगों को भोजन दान अभियान का आयोजन करके भरपेट भोजन से लाभान्वित किया। जिसको हमारे धर्म में सेवा का सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। वैसे तो हर किसी को अपने खुशी के मौके पर ऐसा कार्यक्रम करके जरूरतमंद लोगों के पेट की जरूरत को पूरा करते हुए दुआ लेनी चाहिए। उक्त आयोजन यही तक सीमित नहीं रहा बल्कि जरूरतमंद बच्चों को ठंड के मौसम को देखते हुए वस्त्र दान भी किए गए। डॉक्टर कीर्ति यादव ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर ऐसे आयोजन हर किसी को करते रहना चाहिए। जिससे जरूरतमंद लोगों का कुछ तो भला होता रहे। जबकि रिचा यादव तो हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर कुछ ना कुछ जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसा सहयोग करती रही है। उनका यह आयोजन चर्चा का विषय भी बना हुआ है ।।
