गुरसरांय (झांसी)। बढ़ती हुई वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार के निर्देशन में आज 10 नवंबर सोमवार को थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की देखरेख में मुख्य मार्गो तथा विभिन्न मुख्य चोराहो पर छोटे, भारी वाहनों की चेकिंग साथ-साथ यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर गुरसरांय पुलिस टीम के साथ पूरे दिन ड्यूटी करते नजर आए। बताते चलें गुरसरांय थाना पुलिस द्वारा नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से व्यापक वाहन चेकिंग अभियान नगर के गरौठा चोराहे पर चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सवारी वाहनों, बिना हेलमेट चालकों तथा कागजों की जांच की। चेकिंग के दौरान कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के चलते पाए गए, जिनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी गुरसरांय अमीराम सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है, जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,उप निरीक्षक बृजेश भार्गव, कांस्टेबल आशीष द्विवेदी, राहुल कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
