गुरसरांय(झांसी)। गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूली सरकारी अथवा गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं सबजूनियर,जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं को विधानसभा स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य स्तर पर प्रतियोगिता 12 नवंबर बुधवार को गुरसरांय खेर इंटर कॉलेज के मुख्य भवन के पीछे खेल ग्राउंड पर की जावेगी। इस संबंध में आज गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने अपने कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं को मेरा प्रयास होगा बड़े स्तर पर सम्मानित कर उनको जिला व प्रदेश से लेकर देश स्तर पर उभारने के लिए हर संभव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुविधा मुहैया कराई जाए। बताते चले यह प्रतियोगिता अब विधायक युवा खेलकूंद सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा के नाम से राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश प्रांतीय युवा खेलकूंद विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है यह प्रतियोगिताएं 12 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे से शाम तक संपन्न कराई जावेगी और इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। युवा कल्याण विभाग झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र गरौठा में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन दिनांक 12 नवंबर 2025 को त्याग मूर्ति आत्माराम खैर इंटर कॉलेज ग्राउंड गरौठा रोड गुरसरांय में निम्न विधाओं वॉलीबॉल,कबड्डी,बैडमिंटन,कुश्ती,एथलेटिक्स (दौड़-100मी,200मी,400मी,800मी,1500 मी,ऊंची कूद,लम्बी कूद, गोला फेंक आदि) में किया जा रहा है जिसमें गरौठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खेल के प्रति रुचि रखने वाले समस्त शैक्षिक संस्थानो के पुरुष/बालक एवं महिला/बालिका वर्ग के सबजूनियर,जूनियर एवं सीनियर प्रतिभागी खिलाड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त प्रतिभावान खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करें,तथा दिनांक 12 नवंबर 2025 को आयोजित खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। आज पत्रकार वार्ता में भाजपा कार्यालय में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,पंडित देवेश पालीवाल पूर्व चेयरमैंन नगर पालिका परिषद गुरसरांय व अध्यक्ष खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय,विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,विधानसभा कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा,हरीश व्यास,गुलाब चन्द्र जैन,कमलेश द्विवेदी,शिवम सिमरधा,अमन अग्रवाल,लोकेन्द्र शर्मा,अरुण नायक, मुन्नी दाऊ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
