झांसी के बुंदेलखंड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में द ड्रोन लर्नर्स क्लब द्वारा पाँच दिवसीय तकनीकी वर्कशॉप ‘एरोवर्क्स 4.0’ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
ऑफिसर इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार राजपूत ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को रेडियो कंट्रोल्ड प्लेन की डिजाइनिंग, निर्माण, सिमुलेशन और उड़ान की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान देना है।
317 इच्छुक छात्रों में से केवल 84 प्रतिभागियों का चयन क्विज़ के माध्यम से किया गया है।
क्लब के प्रेसिडेंट प्रो. एन. पी. यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में ड्रोन तकनीक और नवाचार के प्रति नई प्रेरणा जगाते हैं।
वहीं छात्र क्रिया परिषद के अध्यक्ष प्रो. यशपाल सिंह ने प्रतिभागियों को तकनीकी उत्कृष्टता और टीमवर्क के लिए प्रोत्साहित किया।
वर्कशॉप के दौरान छात्र अपने बनाए आरसी विमानों को उड़ाने का अभ्यास करेंगे और अंतिम दिन फ्लाइट डेमो प्रस्तुत करेंगे।
यह आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. जितेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।”
