समथर (झांसी)- मिशन शक्ति टीम ने एक बर्ष से अलग हुई दम्पति को मिलाया। समथर थाना परिसर में आज दीक्षा पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम दिवयापुर जिनका विवाह 29 नवम्बर 2020 में हुआ था। जिनकी दो छोटी बच्ची हैं। पत्नी दीक्षा और पति नरेंद्र दोनों में कुछ आपसी विवाद के कारण कहासुनी हो गई थी।जिस कारण दोनों एक बर्ष के लिए अलग हो गये थे। आपसी विवाद दोनों में इतना बड़ गया कि मामला कोर्ट में चला गया। और दीक्षा अपनी ससुराल ग्राम दिवयापुर से पति नरेंद्र को छोड़कर अपने मायके ग्राम व्योना जिला (जालौन) चली गई और अपने पिता रमेश चंद्र के पास रहने लगी।पति पत्नी दोनों एक दूसरे से लगभग एक बर्ष से अलग थे।आज समथर थाना परिसर में मिशन शक्ति टीम ने दोनों की समस्यायों को ध्यान पूर्वक सुना और निराकरण किया व पत्नी दीक्षा और पति नरेंद्र को समझाकर बुझाकर दोनों में सुलह करवाई। और एक बर्ष अलग हुए पति-पत्नी को मिलाया। जिससे दोनों के परिजन वाले खुश हो गए और मिशन शक्ति टीम की सराहना की। वहीं थाना प्रांगण में उपस्थित लोगों ने भी सराहना की। उक्त अवसर पर थाना प्रांगण में उपस्थित मिशन शक्ति टीम में थाना प्रभारी अतुल सिंह, उपनिरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, महिला कांस्टेबल भावना उपस्थित रहीं
