गुरसरांय (झांसी)। 8 नवंबर शनिवार को जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा छेड़े अपराध व अपराधियों के विरुद्ध महा अभियान के तहत डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार के निर्देश पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव,कांस्टेबल कुजन फौजदार,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी के साथ मुखबिर की सूचना पर मडो़री पुलिया से 100 कदम दूरी पर बाहर ग्राम मडो़री थाना गुरसरांय से सिल्लो देवी पत्नी रामजी निवासी ग्राम राजापुर थाना टोड़ीफतेहपुर के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 10 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ बरामद कर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 232/25 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
Please follow and like us:
