झाँसी ।समथर थाना परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में थाना प्रभारी अतुल सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की 150 वीं वर्षगांठ मनाई गई। थाना प्रभारी ने समस्त पुलिस स्टाफ सहित राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की वर्षगांठ पर राष्ट्रीय गीत गाकर अपने देश व राष्ट्र हित के लिए समर्पित होने व कर्तव्यनिष्ठा वान बनने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात उन्होंने अपने देश के प्रति प्रेम, अपने राष्ट्र हित के लिए समर्पित, अपने देश के लिए कर्तव्य निष्ठावान बनने व कानून सम्बंधित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने व दायित्व निभाने की सपथ ली। इसके पश्चात थाना प्रभारी ने अपनी वांणी से सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के विषय में सभी को विस्तार पूर्वक बतलाया । उन्होंने बतलाया कि वाकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम। गीत ही नहीं वल्कि यह हमारी आजादी एकता और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है।यह हमें देश के प्रति श्रद्धा भाव जाग्रत करता है।वंदेमातरम गीत ने देश को एकता के सूत्र में संजोया है। राष्ट्रीय गीत ने देशवासियों को एकता अखंडता का संदेश दिया है। राष्ट्रीय गीत हमें देश व मात्रभूमि के प्रति प्रेम और श्रद्धा भाव जाग्रत करता है। यह हम सबके ह्रदय में अखंडता एकता की ज्योत जगाकर हम सबको आपस में भाईचारे मिलजुलकर रहना सिखलाता है। हम सब संकल्प लें कि अपने देश व राष्ट्र हित के लिए कर्तव्य परायण और पूर्ण निष्ठावान बने।उक्त अवसर पर थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
