गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान की चाची व अरविंद सिंह उर्फ अन्नू की माताजी शांति राजा उम्र 74 वर्ष की उम्र में निधन होने पर नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और एक शोक सभा रमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिसमें दिबंगत आत्मा की शांति हेतु व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर गुड्डू चौहान,राकेश त्रिपाठी,गोविंद सिंह सिसोदिया, प्रेम नारायण यादव,सोनू बक्शी, दीपू महाराज,मनीष बुधौलिया, योगेंद्र मिश्रा,प्रकाश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही एक शोक सभा श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें पंडित रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फौजी,राजेंद्र प्रसाद बिलैया,अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी, प्रदीप कोठारी आदि मौजूद रहे। वही मीडिया की एक बैठक कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें जयप्रकाश बरसैया,सुखदेव ब्यास,अखिलेश तिवारी, फूल सिंह परिहार,अरुण चतुर्वेदी,पंडित सरजू शरण पाठक,सुनील जैन डीकू,सुनील सिंह चौहान,संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,संजू परिहार,हरिश्चंद्र नायक,शौकीन खान,मोनू यादव, आयुष त्रिपाठी,सार्थक नायक, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
