गुरसरांय (झांसी)। जन-जन के कल्याण और सभी को परिवार की तरह संरक्षण देने वाली ग्राम विकास अधिकारी तेज सिंह निरंजन की 84 वर्षीय माताजी रुकमणी देवी का ग्राम नेकेरा विकासखण्ड बामौर में निधन हो जाने से जगह-जगह शोक सभाएं हुई। एक शोक सभा ग्राम नेकेरा में सूरज माते खिरिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें दिबंगत आत्मा की शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी शिव प्रताप पटेल,रघुनंदन,सुनील तिवारी,अतुल भारद्वाज,विनीत विश्वकर्मा,महेंद्र चौधरी,महीपत निरंजन,हरिश्चंद्र निरंजन,राम प्रकाश निरंजन,प्रदीप सोनी, श्लोक सिंह,दरयाव सिंह,भरत व्यास,नितिन कुमार,देवेंद्र कुमार, रजत अग्रवाल,अशोक गुप्ता, जाहर सिंह राजपूत प्रधान भगन्तपुरा,सर्वेश सिंह प्रधान हैबतपुरा,इंद्रपाल राजपूत प्रधान खेरी,राजकुमार प्रधान,चरण सिंह पटेल शिक्षक,उत्तम पटेल ठेकेदार,पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर,अंकुर द्विवेदी,दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
