गुरसरांय(झांसी)। चना जोर गरम चोरी का चना बेचने के पहले ही गुरसरांय पुलिस ने चोरी करने वाले मुन्ना भाई को धर दबोचा बाकिया 4 नवंबर 2025 गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम सरसैड़ा का है जहां 82 किलों ग्राम दो बोरी चना जिसकी कीमत 6500 रुपये ग्राम सरसैड़ा का रहने वाला चोरी का चना लेकर बाहर कहीं बेचने की फिराक में सरसैड़ा नहर के पास बने प्रतीक्षालय के पास जब खड़ा था उसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर समय ग़माए बिना थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की देखरेख में सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश,सब इंस्पेक्टर जगत नारायण,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी, कांस्टेबल कपिल कुमार ने मौके पर जाकर उक्त अभियुक्त रविंद्र कुमार पुत्र श्री सीताराम पटेल को दो बोरी चना सहित गिरफ्तार कर थाना गुरसरांय लाई जहां मुकदमा अपराध संख्या 229/25 धारा 305 (ए),317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
