हमीरपुर जनपद में राठ कस्बे के उरई रोड पर बाइक सवार एक व्यक्ति ने बराबर से चल रही दूसरी बाइक पर सवार महिला को धक्का देकर गिरा दिया जिसके बाद सड़क पर गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन फानन में इलाज हेतु रात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार महोबा की रहने वाली महिला पवन कुमारी पत्नी अरविंद जो कि अपने भाई कौशल के साथ महोबा से चंडौत जा रही थी। तभी रास्ते में राठ कस्बे के उरई रोड पर बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति ने महिला पवन कुमारी को हाथ से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे हुए हादसे में महिला पवन कुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल महिला पवन कुमारी का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
