हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिहया गांव में मामूली विवाद के चलते एक दबंग व्यक्ति ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को पिटता हुआ देखकर जब उसकी मां अपने पुत्र को बचाने के लिए दौड़ी तो उक्त दबंग ने उसकी मां के साथ भी मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि घटना के बाद उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के गलिहया गांव के निवासी राम सिंह पुत्र रसकलाल ने आज बुधवार यह दोपहर को रात कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते उसके साथ गाली गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी बताया कि उसके साथ मारपीट होती देखकर जब उसकी मां उसे बचाने के लिए दौड़ी तो उक्त दबंग ने उसकी मां के साथ भी मारपीट कर दी। बताया कि घटना के बाद उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन कोतवाली में तहरीर देने के बाद उक्त दबंग और भी ज्यादा आक्रोशित हो गया और उसके साथ गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया कि उसने आज बुधवार को पुनः राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रकरण की जांच करा कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
