मऊरानीपुर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा-निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उ0नि0 संगीता कुमारी ने महिलाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930, 181 आदि की विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस द्वारा उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्ध पेंशन योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में भी बताया गया। साथ ही साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए सभी को सतर्क रहने की अपील की गई।
थाना मऊरानीपुर द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना रहा।
