गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपराधियों के विरुद्ध छेड़े महा अभियान में गुरसरांय पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताते चलें एसपी ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार व डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर 3 अक्टूबर 25 को समय 22:50 बजे गुरसरांय मऊरानीपुर रोड स्थित आडी़ सड़क के हरी कंट्रक्शन के सामने चक रोड पर जब अभियुक्तों द्वारा बिक्री के लिए ले जा रही 6 मोटरसाइकिल चोरी की व एक तमंचा 315 बोर दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 1450 रुपये अभियुक्त चंचल अहिरवार पुत्र पन्नालाल अहिरवार मोहल्ला गांधीनगर कस्बा व थाना गुरसरांय जनपद झांसी उम्र 28 वर्ष, सुधीर उर्फ सुनील विश्वकर्मा पुत्र कड़ोरे प्रसाद निवासी ग्राम अटरियन थाना आटा जिला जालौन उम्र करीब 40 वर्ष, गनेश कुशवाहा पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम इसकिल थाना एरच जनपद झांसी उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया बरामद मोटरसाइकिल थाना नवाबाद, थाना मोठ़,थाना चिरगांव एवं जनपद औरैया,जालौन, हमीरपुर से संबंधित है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना गुरसरांय पर अपराध संख्या 205/2025 धारा 35(1) बीएनएस व 317(2) /317(4) /3(5)बीएनएस व 3/25 ए एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय झांसी पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में सुधीर उर्फ सुनील विश्वकर्मा के विरूद्ध 10 अपराध विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जबकि चंचल अहिरवार के विरुद्ध 14 अपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि गनेश कुशवाहा के विरुद्ध एक मामला दर्ज गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाल जा रहा है और यह अपराधी काफी शातिर किस्म के अंतर्जनपदीय और अंतर राज्य में अपराध करना बताया जा रहा है जिसकी विस्तृत छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। आज बरामद की गई मोटरसाइकिल सभी नई और अच्छी कंडीशन की है और यह शातिर अपराधी अपने पास कई प्रकार की चाबियां मास्टरमाइंड रखा करते थे और पलक झपकते ही बाइक चोरी कर नौ दो ग्यारह हो जाते थे इनका निशाना अधिकांश नई बाइकों पर हुआ करता था। आज बरामद हुई बाइकों में पांच बाइके हीरो होंडा जबकि एक बाइक बजाज पल्सर है। आज अभियुक्त को बाइकों व एक अदद तंमचा दो अदद जिंदा कारतूस 1450 रूपये नगद रुपए मुकदमा अपराध संख्या 177/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना गुरसरांय में अभियुक्त की गिरफ्तारी में गुरसरांय पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव,कांस्टेबल 803 कृष्ण मुरारी सभी थाना गुरसरांय जिला झांसी सम्मिलित रहे।
