गुरसरांय (झांसी)। मिशन शक्ति महा अभियान की आज क्लास लगी गुरसरांय नगर के एक इंटर कॉलेज में और प्रिंसिपल के रूप में सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया और शिक्षिका के रूप में कांस्टेबल आकांक्षा,कांस्टेबल प्रतिभा समेत कई महिलाएं मौजूद रही। बताते चलें लगातार प्रतिदिन शासन द्वारा मिशन शक्ति महा अभियान के अंतर्गत छात्राओं और महिलाओं को झांसी जिले की गुरसरांय पुलिस पूरी तरह फील्ड में काम करते देखी जा रही है। आज छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत एक अलग क्लास लगाई गई जिसमें सब इंस्पेक्टर गुरसरांय महेंद्र सिंह भदौरिया ने सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में इनका प्रयोग करने से मौके पर तुरंत मदद दी जाने के बारे में बताया। महिला कांस्टेबल आकांक्षा,महिला कांस्टेबल प्रतिभा ने पुलिस विभाग द्वारा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित बुकलेट छात्राओं को वितरित करते हुए साइबर क्राइम के सावधान रहने के अलावा उनसे बचने के उपाय और कई प्रकार की तकनीकी जानकारियां छात्राओं को बताई। आज महिला सशक्तिकरण क्लास में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं और महिलाओं ने मिशन शक्ति अभियान में बताई गई बातों को काफी गंभीरता से सुना और कॉपी पर भी जानकारियां लिखकर महिला सशक्तिकरण क्लास का भरपूर लाभ लिया। यह महा अभियान झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन नगर से लेकर उनके क्षेत्र के गांव और गली-गली मैं चलाएं जाने से लग रहा है की झांसी जनपद का गुरसरांय थाना महिला सशक्तिकरण अभियान में सबसे ऊपर है जिसकी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है।
