गुरसरांय(झांसी)। नारी शशक्तिकरण मिशन शक्ति 5.0 के तहत खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय की कक्षा 10 जी 3 की छात्रा समीक्षा अग्रवाल पुत्री ब्रजेन्द्र कुमार अग्रवाल को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करते ही समीक्षा अग्रवाल ने समस्त थाना स्टाफ को बुलाकर लंबित प्रकरणों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस दिन रात सुरक्षा में कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण में कोई कसर नही छोड़ती। मौके पर एक दम्पत्ति का विवादित प्रकरण आया जिसको उन्होंने तुरंत निस्तारित करके आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क,शस्त्रागार,बंदी ग्रह एवं जीडी रिपोर्ट कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। नव एक दिन के थानाध्यक्ष का मिशन शक्ति की समाजसेविका शीतल शर्मा,थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय,वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार भार्गव,महिला कांस्टेबल हेमलता,प्रतिमा पटेल,कुंजन,आकांक्षा आदि ने माल्यार्पण कर अभिनंदन स्वागत किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी एवं मयंक मिश्रा कांस्टेबल आशीष कुमार तिवारी,कृष्ण मुरारी त्रिवेदी,जितेंद्र कुमार,आशुतोष शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह,विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता,संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक,संजू परिहार,छात्रा अंजुम आदि उपस्थित रहे।
