समथर थाना परिसर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा मोहिनी को एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनाया गया। शासन- मिशन शक्ति अभियान के तहत हर जगह महिलाओं व वालिकाओं को समाज में नारी सुरक्षा नारी सम्मान दिलाने एवं उन्हें आत्मनिर्भरता बनने के लिये भरपूर प्रयत्न कर रही है।उसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कालेज की होनहार छात्रा मोहिनी को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। विधालय की छात्रा मोहिनी ने थाना अध्यक्ष की ज़िम्मेदारियों का दायित्व निभाते परखते हुए फरियादियों की समस्यायों को ध्यान पूर्वक सुना और अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जल्द निदान कराने का भरोसा दिलाया। वहीं छात्रा मोहिनी ने थाना प्रभारी के पद की गरिमा निभाते हुए। कानून सम्बंधित कार्य प्रणाली को परखा और वहीं महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क मैस, कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर अहम भूमिका में अपनी प्रतिभा निभाई। वहीं महिला सुरक्षा नारी सम्मान के तहत महिला हेल्प लाइन व लाभान्वित सरकारी योजनाओं की विभिन्न जानकारी दीं। थाना अध्यक्ष की प्रतिभा निभाते हुए होनहार छात्रा मोहिनी ने कहा जो मुझे एक दिन के लिए थाना अध्यक्ष बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। भगवान मेरा साकार सच हो। मैं भी भरपूर परिश्रम करूंगी और यूपीएससी की परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती हूं। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बच्ची के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि। प्रशासन महिलाओं और बेटियों के सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सदेव आंगे है।में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस बच्ची की महनत रंग लाये और सपना साकार हो। उक्त अवसर पर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
