गुरसरांय (झांसी)। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहा है और रहेगा उक्त बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बुन्देलखण्ड प्रभारी सुशील गुप्ता ने कही। पद के दायित्व मिलने के बाद प्रथम झांसी आगमन पर जगह जगह फूल मालाओं से सैकड़ों व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। व्यापारियों में दौड़ी खुशी की लहर।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के अनुमोदन पर क्रेशर इंडस्ट्रीज क्षेत्र के उद्योगपति सुशील गुप्ता को बुन्देलखण्ड प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। व्यापारी नेता सुशील गुप्ता का काफिला लखनऊ से चलकर झांसी जनपद में जैसे ही प्रवेश किया ढेरी की पुलिया से लेकर झांसी तक जगह जगह उनका फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के बीच भव्य स्वागत कर व्यापारियों ने मिष्ठान वितरण किया गया और व्यापारियों ने खुशियां मनाई।इस दौरान बुन्देलखण्ड प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन किया जायेगा और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके सम्मान की लड़ाई लड़ी जायेगी। वहीं संगठन के विस्तार एवं उत्तरोत्तर प्रगति को लेकर सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड में संगठनात्मक कार्यों को गति दी जायेगी। इस अवसर पर डॉ. विक्रम यादव, सुरेंद्र प्रजापति, हेमंत राय, हर्ष सिंघल, विनय नरवानी, उत्तम महाराज, सीताराम, आजाद सिंह जाधवन, रवि गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, हरेन्द सिंह राजावत मुन्ना दाऊ, अरविन्द कुमार रावत, सुनील चौहान, सुनील जैन डीकू, विजय नापित, अभिषेक झा, रज्जन यादव, सौरव यादव, धीरू यादव, सागर मिश्रा, शीलू महाराज, जगमोहन कुशवाहा, रवि पाल, आकाश सैनी, ज्ञान सिंह मामा, जीतू यादव, अभिषेक यादव, दीपक यादव, निखिल राज, अखिल पाल, धर्मपाल, बलराम निषाद, राज गंगा निषाद, बिपिन गुप्ता, अरुण तिवारी, पप्पी कनकने, सुबोध अग्रवाल, सतीश गेडा, निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुलटू गेडा, वीरेंद्र अग्रवाल, मुन्ना जैन नुनार, वैभव गुप्ता, रमेश चंद, मुकेश जैन, सुनील नीखरा, अंशु जैन, राजू सेंगर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
