गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड गुरसरांय की ग्राम पंचायत सिर्वो के प्रधान अशोक पटेल के अकस्मात निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और एक शोक सभा हरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना दाऊ की अध्यक्षता में हुई जिसमें कहा गया कि प्रधान अशोक पटेल हमेशा दीन दुखियों की सेवा में लगे रहते थे जिससे वह जन-जन के चहेते हो गये थे उनके निधन से जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो सकती है शोक सभा में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य हेतु व दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।जिसमें तेज सिंह निरंजन, सर्वेश सिंह प्रधान हैवतपुरा,अंकित शर्मा,सुनील कुमार जैन डीकू, सुनील सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं श्री राम सेवा समिति की बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सतीश चौरसिया ने की जिसमें अवधेश प्रताप सिंह परिहार फ़ौजी,पंडित रामनारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी, प्रदीप कोठारी आदि लोग मौजूद रहे।जब कि ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन की बैठक गुरसरांय ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह संजू परिहार की अध्यक्षता में हुई जिसमें कौशल किशोर,सार्थक नायक, आयूष त्रिपाठी,हरिशचन्द्र नायक, कुलदीप सिंह मोनू यादव नगर अध्यक्ष गुरसरांय,शौकीन खान,धर्मेन्द्र सोनी बल्ले सहित बड़ी संख्या में कस्बा व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
