गुरसरांय (झांसी)।श्री महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारी हुई पूर्ण विगत वर्षा की भांति इस वर्षा भी श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन की 5149 बी जयंती समारोह बड़े हर्ष उल्लास से मनाई जावेगी। इस संबंध में युवा समाजसेवी व भाजपा नेता मोहनीश अग्रवाल ने बताया कि प्रातः सुबह 7:00 बजे बाइक रैली निकाली जावेगी। इसके तुरंत 8:00 बजे सुंदरकांड पाठ और दोपहर 12:00 बजे शोभा यात्रा निकल जाएगी शोभा यात्रा मात् श्री गार्डन से प्रारंभ होते हुए नगर गुरसरांय में मोदी चौराहा कटरा मेन बाजार गुराई बाजार से पटकान होते हुए मात् श्री गार्डन में समापन होगी जिसमें सभी अग्रबांधो
द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है जिसमें नरेंद्र अग्रवाल, रामचरण अग्रवाल, मुरारी सेठ,डिंपल अग्रवाल, अमित गर्ग,मोहनीश अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, दिनसु चौधरी, यीशु अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों का सम्मान समारोह भी किया जावेगा।
