गुरसराय (झांसी)। 21 सितंबर रविवार को नगर के ऐतिहासिक तालाब पर पितृपक्ष के अंतिम दिन लोगों ने अपने पितरों को जल तर्पण कर विदाई देकर उनसे आशीर्वाद मांगा और उनके प्रति कृतज्ञनता व्यक्त की 15 दिनों से चल रहे कनागत पखवाड़े का आज सरोवर पर विधि विधान से आचार्य द्वारा समापन कराया गया।इस मौके पर पंडित श्रीधर पस्तोर ने कहा कि पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को जल तर्पण से प्रसन्न करने और काग गाय एवं स्वान को ग्रास खिलाने से पित्र देव परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं पितरों के अलावा हम सूर्य देव यक्ष किन्नर भीष्म और सप्त ऋषियों को भी जल दान अर्पित करते हैं जिससे बहुत पुण्य लाभ मिलता है जो व्यक्ति अपने पूर्वजों का तर्पण नहीं करते जलदान नहीं करते उनको पितृ दोष लगता है और पूर्वज कुपित होकर चले जाते हैं इस बार सरोवर पर एक महिला ने भी अपने पितरों को स्वयं विदा किया। इस अवसर पर सुनील तिवारी ग्राम विकास अधिकारी,राम भरोसे पेंटर, फूल सिंह परिहार पत्रकार,अखिलेश तिवारी, राहुल सिंह, मुकेश मोदी, प्रमोद अग्रवाल,अर्जुन सिंह घोष, भगवान दास श्रीवास्तव,रमेश खरे आदि लोग उपस्थित रहे।
