गुरसरांय(झांसी)। खाद वितरण किसानों को आखिर सुचारू रूप से कैसे मिले इसको लेकर संबंधित विभाग से लेकर प्रशासन ने कोई व्यवस्था न बनाकर किसानों को जानकारी न देने से 14 सितंबर 2025 को किसान गुरसरांय नगर से लेकर बामौर विकासखण्ड और गुरसरांय विकासखण्ड की विभिन्न सहकारी समितियों से लेकर प्राइवेट दुकानों पर बड़ी संख्या में चक्कर लगाते देखे गये बताते चलें एक सप्ताह से अधिक समय से सहकारी समितियो और विभिन्न सहकारी संस्थाओं पर खाद वितरण में समितियों के प्रभारी की कुछ चालू किस्म के लोगों से मिलीभगत कर खाद को बड़ी दरों पर बेचे जाने की चर्चा है जिससे किसानो और खास तौर से छोटे किसानों को दिन-दिन भर समितियों पर चक्कर लगाने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है जबकि चालू किस्म के लोग सहकारी समितियों और संस्थाओं के प्रभारियो से मिल-जुलकर ऊंची दरों में गुप्त तरीके से खाद की सप्लाई कर रहे हैं ऐसी चर्चाएं तेज हैं और संबंधित विभाग से लेकर प्रशासन द्वारा 14 सितंबर तक इस संबंध में क्षेत्र की समितियों में कब और कैसे खाद वितरण हो सके की रणनीति नहीं बना सके यहां तक की समितियों के गोदामों और खाद के स्टॉक की निगरानी भी मौके पर न करने से लग रहा है संबंधित विभाग और प्रशासन इस ओर इस महत्वपूर्ण काम को सफल बनाने में रुचि नहीं ले रहा है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है और जहां सरकार की छवि धूमिल हो रही है वहीं किसान बुरी तरह परेशान और आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। अब देखना है आज 15 सितंबर सोमवार को जिला प्रशासन से लेकर शासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है क्योंकि पूरे झांसी जिले में खाद वितरण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और किसान महिला,पुरुष जो वर्तमान में खरीफ फसल बर्बादी से आर्थिक तंगी झेल रहा है अब ऊपर से मुनाफाखोरों और संबंधित विभाग की उदासीनता के चलते बुरी तरह परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
