गुरसरांय(झांसी)। ड्रोन को लेकर नगर समेत पूरे क्षेत्र में लोगों को किसी प्रकार की डरने की जरूरत नहीं है यह ड्रोन जो उड़ रहे हैं यह क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न प्लांटो को स्थापित किए जाने के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है इसको लेकर गुरसरांय थाना सभागार में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय और नगर पालिका परिषद गुरसरांय के चैयरमेन जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू सहित पार्षदों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बैठक में बताया गया कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के रात्रि या दिन में उड़ रहे ड्रोन को लेकर किसी प्रकार की डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि सुरक्षा को लेकर जहां पुलिस प्रशासन सक्रिय है वहीं शासन स्तर से बड़े स्तर पर इसकी सुरक्षा को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है और रात में उड़ने वाले ड्रोन में नीली, लाल अथवा अन्य कलर की लाइट जलने पर भी जनता को भयभीत होने की जरूरत नहीं है और न हीं नागरिकों को घबराहट में भागने की जरूरत नहीं है ताकि किसी घटना से बचा जा सके। और किसी प्रकार की अफवाह से जन-जन को पूरी तरह चौकस रहना होगा। बताते चलें इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थी जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट करने पर क्षेत्र के लोगों में राहत और प्रसन्नता व्यक्त की है क्योंकि जब क्षेत्र में नये प्रोजेक्ट लगेगे तो कई प्रकार की लाईनें आदि बिछेंगी चाहे वह गैस प्लांट से संबंधित हो अथवा अन्य प्लांट स्थापित करने की दिशा में चल रहे कामों की सर्वे से लेकर स्थलीय निरीक्षण में आधुनिक युग में ड्रोन का उपयोग महत्वपूर्ण है प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट कर देने से लोगों में भ्रम,भय की स्थिति पर अब पूर्णतया विराम लगेगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से इंजीनियर रामस्वरूप सिंह घोष प्रधान बंका पहाड़ी,राजेश यादव प्रधान लखावती,शिवराम कुशवाहा ग्राम प्रधान करगुवां,भगत सिंह यादव प्रधान फरीदा,जितेंद्र दरोगा प्रधान भड़ोखर,सत्येंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि भसनेह,पार्षदों में सुरेंद्र कुमार अग्रवाल,सुनील कुमार,विनोद यादव,अतुल कुमार,रमेश चंद्र टिंकू सहित बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और जागरूक नागरिक मौजूद रहे।
