हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस की टक्कर से चर कर लौट रहे एक बकरे की मौत हो गई। जिसके बाद पीड़ित पशुपालक महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी
गांव की निवासी महिला सुनीता पत्नी जयसिंह ने आज मंगलवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने तीन बकरे बकरियों को खेतों से चरा कर लौट रही थी। तभी रास्ते में रात कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एक स्लीपर बस के चालक मिला प्रवाही और तेज गति से बस को चलते हुए उसके एक बकरे को रौंद डाला। जिससे उसके बकरे की मौके पर ही मौत हो गई। बताएं कि बकरे की मौत होने से उसे लगभग 9000 रुपए का नुकसान हुआ है। बताएं कि उसने रात कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रामआसरे ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
