गुरसरांय(झांसी)। झाँसी से गुरसरांय की ओर आ रही कार यूपी 92 ए क्यू 9286 जैसे गुरसरांय पहुंची तो रविदास मन्दिर के आगे मुख्य मार्ग पर बने घरों में दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गई।पूरा मामला जनपद झांसी कस्बा गुरसरांय का है जहां मुहल्ला गांधीनगर में रामनगर रोड के समीप का जहां पर रहने वाले मुकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे वह अपने घर पर सो रहा था तभी किसी जोर की टक्कर की आबाज सुनाई दी जैसी ही वह उठकर बाहर आया तो उसने देखा कि एक कार उसके घर के एक कमरा जो कि रोड की तरफ है उसकी दीवाल तोड़कर अन्दर घुस गई है कमरे में बंधी दो बकरी दीवाल गिरने से उसके नीचे दब गई जिससे दोनों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई कार में सवार घायल लोगों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भेजा गया जहां चिकित्सक द्वारा विनय राठौर पुत्र मुहर सिंह उम्र वर्ष 27 ग्राम उमरार खैरा उरई,भूपेंद्र राठौर पुत्र रामभरत मुहल्ला पाठकपुरा उरई उम्र 20 वर्ष का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं पीड़ित मुकेश कुमार कुशवाहा ने प्रसाशन से अपने नुकसान की भरपाई की मांग की है।
दुर्घटना के बाद कार्यवाही पर उठे सवाल
कार सवार चर्चा है कि नशे में धुत थे जिसके चलते वह सड़क से कुछ दूरी पर बने घर में कार लेकर तेज गति से दीवाल में टक्कर देते हुए रात्रि 25 अगस्त 2025 को रात्रि 12:00 बजे लगभग घुस गए जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है बताया गया है यह घर एक परिवार के अलग-अलग दो व्यक्तियों का था जिसमें एक व्यक्ति अपनी दो बकरिया मरना बता रहा है तो दूसरा व्यक्ति अपना घर टूटना बता रहा है। और 25 अगस्त की रात्रि से 26 अगस्त मंगलवार को देर शाम सात बजे तक इस संबंध में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था जबकि कार दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर अभी भी पड़ी हुई है तो दूसरी ओर जो बकरियां मरी दिखाई जा रही है उनका न तो पोस्टमार्टम कराया गया न ही मौके पर देखी गई। लेकिन ईश्वर का शुक्र गुजार समझों कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई अब देखना है पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
