गुरसरांय(झांसी)। मामला झांसी जिले की गरौठा तहसील का है जहां पर एक विधवा महिला को गरौठा पूर्ति निरीक्षक द्वारा महिला के साथ उसे अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने की मांग पर उसके साथ राशन कार्ड तो नहीं बनाया गया उल्टा उसकी गरीबी और विधवा महिला होने का मजाक उड़ाकर अभद्रता की गई है जिसको लेकर 25 अगस्त 2025 को क्षेत्र के लोगों और कांग्रेस पार्टी की लोगों को जानकारी होने पर डिप्टी कलेक्टर गरौठा कार्यालय में पहुंचकर पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर ज्ञापन दिया गया। विस्तृत विवरण के मुताबिक ग्राम कचीर निवासी विधवा रोशनी यादव पत्नी स्व.पुष्पेंद्र यादव 20 अगस्त को गरौठा पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने नाबालिग बच्चों व अपने विधवा होने का हवाला देते हुए अन्त्योदय कार्ड जारी करने की मांग की। आरोप है कि इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने न केवल उनके साथ अभद्रता की,बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी अपमानजनक टिप्पणी की।पूर्ति निरीक्षक के रवैये से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 2 बजे न्यायिक उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती से मिले। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर आरोपित निरीक्षक को हटाए जाने व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि “यदि पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेसी जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान रामभरोसे पेंटर, चंद्रप्रकाश चौरसिया, सोनू विश्वकर्मा, हारून खान, राजेंद्र बुंदेला, विपिन दुबे, नूर अली, फईन राइन, महिपाल प्रजापति, जितेंद्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
