शराब पीने के लिए रुपए न देने से नाराज शराबी पुत्र ने 50 वर्षीय वृद्ध पिता को पीटकर किया घायल, पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर।
हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव में शराब पीने के लिए रुपए न देने से आक्रोशित एक शराबी युवक ने अपने 85 वर्षीय वृद्ध पिता के साथ गाली गलौज व बेरहमी से मारपीट कर अपने बूढ़े पिता को घायल कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव के निवासी रामनाथ ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे उसका लड़का अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर घर आया और उससे जबरन रुपयों की मांग करने लगा। बताया कि जब उसने रुपए न होने की बात कही तो उसके शराबी पुत्र ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। तथा उसे धक्के मार कर घर से भी बाहर निकाल दिया है। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राम आसरे ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
