मामूली विवाद के चलते दबंगों ने 16 वर्षीय किशोरी को थप्पड़ों से पीटा, थाने में दी तहरीर।
हमीरपुर जनपद में राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में मावली विवाद के चलते दो दबंग व्यक्तियों ने घर के दरवाजे पर खड़े भाई बहन के साथ गाली गलौज करते हुए ओला बर्फी है किशोरी की थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी। तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र के खिरिया गांव की निवासी महिला मालती पत्नी नरेंद्र ने सोमवार की दोपहर को मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि कल रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उसकी पुत्री उपासना अपने 10 वर्षीय भाई सत्यम के साथ घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। बताया कि तभी उसी दौरान खंभे पर लगी लाइट को लेकर हुए विवाद के चलते गांव के ही दो युवक उसे और उसके भाई को गालियां देने लगे। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उक्त दबंगों ने थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि उसने मझगवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में मझगवां थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
