संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
मोंठ : ओसियन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रकृति और विज्ञान दोनों को साथ लेकर एक अनोखा संदेश दिया। कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों ने विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन और अमरूद जैसे दर्जनों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या उमा कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा – “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, हमें इन्हें परिवार के सदस्य की तरह संजोना चाहिए।”
इसी क्रम में विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भी मनाया गया। छात्रों को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता और ISRO की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्सुकता से सवाल पूछे और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति गहरी रुचि दिखाई।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य जयराज सहित शिक्षक व विद्यार्थी – बारिश, ध्रुव, रजनी, राधा झा, राधा यादव, वंशिता, शैली, ज्योति, सुनील, अजय, सृष्टि, रोहित, विवेक, साबिया, निधि, गुड़िया, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
