झाँसी-सदर बाजार स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने शनिवार दोपहर 12:10 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक एक्टिवा पर रखा बैग एक किशोर लेकर फरार हो गया। इस पूरी घटना का फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रविवार सुबह 11:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई दो पहिया वाहन एक कतार में खड़े हैं। तभी एक किशोर आता है और एक्टिवा पर रखा बैग लेकर भाग जाता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी किशोर की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।।
Please follow and like us:
