पुलिस लाइन झाँसी स्थित सभागार में डीआईजी झाँसी, एसएसपी झाँसी सहित जनपद के राजपत्रित अधिकारियों तथा जनपद झाँसी व ललितपुर के साइबर अपराध थाना व थानों पर गठित साइबर सेल में नियुक्त प्रभारी व पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर साइबर अपराधों की समीक्षा की गई,
साइबर अपराध व उनसे बचाव के उपायों आदि के सम्बन्ध में जन-जागरुकता प्रसारित करने, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 को प्रमोट करते हुये यूपी-112 की ही तरह सार्वजनिक करने हेतु साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के सम्बन्ध में दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश,
साइबर अरापधों के प्रकरण प्रकाश में आने पर त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश,
थानों पर गठित साइबर सेल में नियुक्त प्रभारी व पुलिस कर्मियों को दी जा रही साइट्रेन की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश,
आज दिनाँक 22.08.2025 को एडीजी जोन कानपुर आलोक कुमार द्वारा जनपद झाँसी का भ्रमण किया गया। इस दौरान पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शौर्य सम्मान-2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट, सराहनीय करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। तदोपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री केशव कुमार चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति की उपस्थिति में पुलिस लाइन झाँसी स्थित सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, जनपद ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक तथा जनपद झाँसी व ललितपुर के साइबर अपराध थाना व थानों पर गठित साइबर सेल में नियुक्त प्रभारी व पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर साइबर अपराधों की समीक्षा की गई। साइबर अपराधों के विभिन्न माध्यमों/प्रकारों तथा उनसे बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुये साइबर अपराध के प्रकाश में आने पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित व प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद में पुलिस कर्मियों को प्रदान की जा रही साइट्रेन की समीक्षा की गयी। साइबर अपराध व उनसे बचाव के उपायों आदि के सम्बन्ध में जन-जागरुकता प्रसारित करने, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 को प्रमोट करते हुये यूपी-112 की ही तरह सार्वजनिक करने हेतु साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
