हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में आज गुरुवार की दोपहर के समय एक मकान के बाहर खड़ी दीवार अचानक दो लोगों पर भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे हुए हादसे में दोनों लोग दीवार के मलबे में दब कर घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक महिला की अत्यधिक नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके का निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू पुत्र सुरेंद्र जो कि अपने घर के पास एक दीवार के सहारे खड़ा हुआ था। तथा वहीं पर
उसके पड़ोस में रहने वाली महिला नीलम पत्नी राजेश हैंड पंप में कपड़े धो रही थी तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे हुए हादसे में कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू और महिला नीलम दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला नीलम की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तथा कृष्ण कुमार और पप्पू का इलाज जारी है।
