गुरसरांय (झांसी)। 1 साल से अधिक समय से झांसी जिले की गरौठा तहसील का एक गरीब किसान का बेटा दबंगों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा करने को लेकर न्याय की तहसील से लेकर जिला और कमिश्नरी के लगातार आए दिन चक्कर काट रहा है और प्रशासन ने भी मौके पर गरीब किसान के बेटा की फरियाद को मौके पर वास्तव में दबंगों द्वारा कब्जा पाया गया है की जांच पड़ताल और उस भूमि पर नाजायज अतिक्रमण के मामले की पुष्टि पाई है बावजूद इसके पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिससे प्रशासन और शासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। विस्तृत जानकारी के मुताबिक मेघराज सिंह पुत्र बलभद्र सिंह निवासी ग्राम अस्ता,थाना गुरसरांय,तहसील गरौठा,जिला झांसी का है जिसकी गांव में पैतृक भूमि नम्बर 1511, एवं 1512 मोजा अस्ता में स्थित है उक्त भूमि पर उसी के गांव के चार दबंग लोगों ने 35 डिसमिल भूमि पर गुंडा गर्दी के बल पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कर रखा है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी,आयुक्त झांसी मंडल,डीआईजी पुलिस परिक्षेत्र झांसी मंडल,डिप्टी कलेक्टर गरौठा समेत मुख्यमंत्री पोर्टल से ले कर क्षेत्रीय विधायक गरौठा को कई बार फरियाद कर न्याय की गुहार लगाई यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने भी पीड़ित किसान के बेटे की सच्चाई जानते हुये स्वयं 9 पत्र समय समय पर शासन को पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लिखे और झांसी मंडल के आयुक्त ने भी पीड़ित की शिकायत पर कब्जा मुक्त करा कर न्याय देने के आदेश डिप्टी कलेक्टर गरौठा को किए लेकिन एक साल से अधिक समय से सच्चाई परगना प्रशाशन मौके पर जांच करने के बाद भी दबंगों द्वारा किए अवैध कब्जा ब निर्माण से पीड़ित को न्याय दिलाने में नाकाम रहे हैं दूसरी तरफ पीड़ित लगातार गरौठा झांसी गुरसरांय थाना रोज के रोज चक्कर काट कर न्याय की फरियाद लगा रहा है। इसको लेकर पीड़ित मेघराज सिंह पुत्र बलभद्र सिंह निवासी ग्राम अस्ता,थाना गुरसरांय,तहसील गरौठा, जिला झांसी ने 21 अगस्त गुरुवार को जिलाधिकारी झांसी व आयुक्त झांसी मंडल को पुनः प्रार्थना पत्र देकर जल्द न्याय की गुहार लगाई है और अगर उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार सहित वह आमरण अनशन करने को मजबूर होगा। पीड़ित ने दबंगों से जमीन मुक्त करा कर इस संबंध में कानूनी कार्यवाही की पहल की है।
