गुरसरांय (झांसी)। जर्जर सरकारी स्कूलों से कोई हादसा ना हो जाए इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले से ही इस पर सावधानी बर्तने के जिले स्तर पर निर्देश देकर सरकारी प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर विकासखण्ड बामौर के ग्राम सिंगार में कन्या प्राथमिक विद्यालय सिंगार, प्राथमिक विद्यालय सिंगार का इंजीनियरों की टीम ने 21 अगस्त गुरुवार को झांसी जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण करने वाली टीम में सहायक अभियंता बेतवा प्रखंड तृतीय गुरसरांय मनीष चौधरी, अवर अभियंता पवन कुमार आदि टीम ने दोनों स्कूलों का बारीकी से लगभग मौके पर एक घंटा निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सिंगार के भवन की हालत बहुत ही खराब होना पाई गई जबकि दूसरा कन्या प्राथमिक विद्यालय सिंगार की स्थिति सही पाई गई। इसको लेकर जांच करने आई टीम जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी शासन व जिला प्रशासन द्वारा भवनों की स्थिति क्या है निरीक्षण कराने से लग रहा है किसी भी अनहोनी को टाला जा सके और यह शासन का बहुत सराहनीय कदम है।
