गुरसरांय (झांसी)। नगर के एरच रोड नहर पर स्थित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहर किनारे सड़क न होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। कीचड़ और पानी भरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि आए दिन राहगीरों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। निवासी राम नारायण प्रजापति ने बताया कि एरच रोड नहर किनारे सड़क निर्माण न होने से वर्षों से लोग परेशान हैं। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत को लिखित रूप से की गई थी इसके बाबजूद भी अभी तक सड़क निर्माण नही हो पाया, उन्होंने प्रशासन से जनहित में जल्द से जल्द उक्त स्थान पर सड़क निर्माण कराने की मांग अमर सिंह,संगीता ,धर्मेद्र,प्रियंका,कल्पना,चन्द्र शेखर महेंद्र आदि ने मांग की है।
