हमीरपुर / जनपद की राठ तहसील परिपर में आज सोमवार को जय जवान जय किसान संगठन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसानों ने फसलों की क्षति और असफल बुवाई का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग तथा फसल बीमा को लेकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का कहना है कि फसल क्षति का आकलन सही तरीके से नहीं किया गया है। किसानों ने कहा कि वर्तमान में स्थिति को मौके पर जाकर देखा जा सकता है। किसानों ने कहा कि जनपद के कई गांव में अतिरिक्त वर्षा और बाढ़ से किसानों की फसले खराब हो गई हैं तथा उनका सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाए।
किसान लगातार हो रही वर्षा के कारण बुवाई नहीं कर पाए हैं। इसको प्राकृतिक व दैवीय आपदा मानते हुए कृषि निवेश फसल क्षति के प्रावधानों के अनुरूप सहायता राशि दी जाए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार यदि किसी ग्राम पंचायत में 25 प्रतिशत से कम बुवाई होती है तो उन ग्राम पंचायत में असफल बुवाई माना जाए। जिसके अनुसार बीमा कंपनी को विमित किसानों को तत्काल सहायता दी जाए। साथ ही बताएं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत बटाई नामा के रूप में दूसरे किसानों का फर्जी शपथ पत्र लगाकर बीमा कराने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर गुलाब सिंह, मानसिंह, नरेंद्र कुमार, पंचम सिंह, राम अवतार, रामफल, मूलचंद, फूल सिंह, चंद्रभान, गौरी शंकर , आसाराम, हरि सिंह, देवेंद्र कुमार और गोपाल के इलाहाबाद सैकड़ो किसान बंधु मौजूद रहे।
