हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के मुगलपुरा इलाके में सत्कार वाटिका के पीछे स्थित बस्ती में पेयजल हेतु पाइपलाइन ना होने से मोहल्ले के लोग पीने के पानी के लिए बीते कई महीनो से परेशान रह रहे हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है की पाइपलाइन ना होने की वजह से वह लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज है। तथा पानी का एकमात्र स्रोत हैंडपंपों से निकलने वाला पानी अत्यधिक खारा है। जिसे प्रतिदिन नहीं पिया जा सकता। साथ ही कहा कि नगर पालिका परिषद से वह लोग पीने के पानी के लिए टैंकर की मांग करते हैं तो नगर पालिका परिषद के द्वारा टैंकर से भी पेयजल की सप्लाई नहीं की जाती है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि उनके इलाके से करीब 200 मीटर दूर से पाइपलाइन निकली हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उक्त पाइप लाइन से नल लगवा कर एक खुली टोंटी लगा दी जाए। जिस मोहल्ले के लोग पीने मंत्र का पानी उक्त टोंटी से भर कर अपनी प्यास बुझा सकें। इस दौरान पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार, रामदेवी, दीपा, मीरा, उषा, लीलावती, कमला, जयबाई और परमलाल के अलावा अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
