झाँसी-रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली रहने वाला 35 वर्षीय किसान जसवंत राजपूत पुत्र मुकुंदी राजपूत अपने खेत पर बकरियों को चरा रहा था खेत के पास ही राजघाट नहर निकली है जिसमें बड़ी संख्या में झाड़ियां उगी है इन्ही झाड़ियां किनारे उसकी बकरियां चर रही थी इसी दौरान एक बकरी को 15 से 20 फुट लंबे अजगर में पकड़ लिया और बकरी को निगलने लगा बकरी के जोर से चिल्लाने पर किसान जसवंत राजपूत पास में पहुंचा तो देखा एक विशालकाय अजगर बकरी को निगलता जा रहा है जसवंत राजपूत की चिल्लाने पर पास के ही खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी लाठी डंडे लेकर आ गए बकरी को बचाने के लिए किसानों द्वारा अजगर पर लाठी डडो से प्रहार किया बकरी बचाने की दौरान कुछ लाठी डंडे अजगर को भी लग गए इस दौरान ना ही बकरी बचाया जा सका और अजगर की लाठी डंडे लगने से मौत हो गई विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्र के लोग दहशत में है बच्चों को भी खेतों की ओर जाने से मना किया गया है
Please follow and like us:
