झाँसी- स्वतंत्रता दिवस के पावन पुनीत अवसर पर मेडिकल व्यापार मंडल झांसी ने मेडिकल क्षेत्र गेट नंबर 3 के सामने डॉक्टर विजय भारद्वाज की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया देश को स्वतंत्र करने में शहीद हुए बलिदानियो को याद किया गया उनकी शिद्दत में देशभक्ति गीत एवं कविताएं सुनाई गई एवं उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए महामंत्री शिरोमणि जैन एडवोकेट ने स्वतंत्रता दिवस पर बोलते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वाले का यही आखरी निशा होगा प्रवक्ता अरविंद भार्गव ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बारे में जानकारी दी वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता जी ने शहीदों को नमन करते हुए देश की रक्षा सुरक्षा में हमेशा आगे रहने का कहा और कहा की यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस अवसर पर पंकज मिश्रा नोटा लाल जी गुप्ता अनिल खरे शिवकुमार कुचिया बादाम सिंह यादव दिलीप कुलश्रेष्ठ भटनागर जी आनंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे संचालन सचिन शिरोमणि जैन ने किया एवं सभी का आभार कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता राजू ने किया
