हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 25 वर्षीय एक युवक ने गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव के निवासी 25 वर्षीय युवक के पुष्पेंद्र पुत्र प्रतिपाल ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने युवक पुष्पेंद्र को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पुष्पेंद्र अपने गांव में दूध डेयरी संचालित कर एवं अपने परिवार की 14 बीघा कृषि भूमि में खेती किसानी और पशुपालन आदि कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी ज्योति, मां केशकली सहित पुत्री अलास्का और पुत्र गोलू के अलावा अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि यह मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
