हमीरपुर / जनपद के राठ कस्बे में आज आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलग ही धूम रही। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समूचा राठ नगर तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आया। आज आजादी की 79 वीं वर्षगांठ के मौके पर राठ कस्बा क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने धूमधाम से 79 वें स्वतंत्रता दिवस को मानते हुए पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर के स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं आम जनमानस के लोग देशभक्ति के गीतों में झूमते हुए नजर आए।
इसके अलावा राठ तहसील परिसर, सीएचसी, ब्लॉक कार्यालय व कोतवाली के अलावा कोटबाजार में जलविहार मंच पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर सभी व्यापारियों और नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने आजादी के महत्व के बारे में बताते हुए स्वतंत्रता के महत्व का बोध कराया। तथा इसके अलावा पुरानी तहसील के पास भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने भी अपनी टीम के साथ ध्वजारोहण किया। साथ ही नगर की सांस्कृतिक समिति बजमें तामीर लाइब्रेरी में डॉ जमाल राठवी, अलीम सभासद सहित व्यापारी नेता केजी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। तथा इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय ने भी अपनी पूरी टीम के साथ स्वतंत्रता दिवस को मानते हुए सभी 108 और 102 में तैनात एंबुलेंस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
