हमीरपुर / जनपद में सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के कैमोखर गाँव में खेत पर गए 48 वर्षीय किसान की सर्प दंश से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा बुधवार की दोपहर को मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जरिया थाना क्षेत्र के कैमोखर गाँव का निवासी 48 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र गनपत जो कि मंगलवार की शाम करीब 3:30 बजे खेत पर गया हुआ था। तभी अचानक उसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। जिससे किसान संतोष कुमार की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक पेपर जिन्होंने बताया कि मृतक संतोष कुमार मेहनत मजदूरी के अलावा अपनी दो बीघा पट्टे की कृषि भूमि में खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी गिरिजा देवी, मां रावरानी के अलावा वीरेन्द्र कुमार और धीरेंद्र सहित पुत्री नेहा को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
