गुरसरांय (झांसी)। शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस सप्ताह पर खेर इंटर कॉलेज बालक एवं बालिका विभाग गुरसरांय में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के निर्देशन एवं बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता के संयोजन में छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस की झलकियां प्रस्तुत की। रैली का शुभारंभ अध्यक्ष देवेश पालीवाल,प्रबंधक मनोहरराव नेवालकार एवं विद्यालय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य सुशील स्वामी ने किया।संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में समीक्षा अग्रवाल एवं अंजुम द्वारा समूह गान की प्रस्तुति दी गई।
प्रवक्ता डॉ विवेक कुमार मुदगल एवं सुनील कुमार व्यास के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की जानकारी दी गई।अध्यक्षता प्रबंधक मनोहरराव नेवालकर ने की।इस मौके पर प्रवक्ता,संतोष शाक्य,जयप्रकाश वर्मा, राजेश चंद्र,,प्रदीप कुमार स्वर्णकार, अर्चना मोदी,राजबहादुर सिंह,राम सेवक गौतम,राकेश कुमार व्यास,अमित भदौरिया, संजय दोन्देरिया,सुरभि पटेल,वर्षा विश्वकर्मा, मुकेश खैर,अशोक आर्या,सौरभ अग्रवाल,विनोद कुमार,सुधीर पाठक, जितेंद्र पटेल,पुष्पेंद्र वर्मा, कौशलेश मिश्रा,शिवम गिरी,राहुल पटेल,समता पांचाल,मुन्ना नामदेव,संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
