समथर (झांसी)-आगामी त्योहार स्वतंत्रता दिवस, जन्म अष्टमी,चिहल्म को लेकर समथर थाना परिसर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें उन्होंने आगामी त्योहारों को लेकर दोनों धर्म समुदाय के लोगों से वार्तालाप की। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों से चिहल्म पर्व के विषय में चर्चा की। उन्होंने चिहल्म पर्व पर नगर में किस स्थान से जुलूस निकलना प्रारंभ होता है कहां कहां से निकाला जाता है और कहां पर समापन होता है चिहल्म पर्व के विषय में चर्चा कर पूर्ण जानकारी ली। दोनों धर्म समुदाय के लोगों से आगामी त्योहारों के विषय में वार्तालाप कर एवं पूर्ण जायजा लेने के उपरांत थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनायें। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फेलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सत्य कार्यवाही होगी। वहीं थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी लोगों का राष्ट्रीय त्यौहार है।जो हर बर्ष देश को आजाद दिलाने वाले मात्रभूमि की आन बान शान पर प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के सम्मान में मनाया जाता है। और हम सभी अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी देते हैं। सभी लोग राष्ट्रीय त्यौहार बड़े धूमधाम से मनायें। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।त्योहार हमें सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। सभी त्योहार ह्रदय भाव से मनायें नगर व ग्रामीण क्षेत्र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम रहे।इस मौके समस्त पुलिस स्टाफ, नगर पालिका कर्मचारी, ग्रामीण प्रधान, चौकीदार एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।
